फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
बड़ौत के प्राइड लंर्निग स्कूल में मृतकों को श्रद्धांजलि देते बच्चे। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्राइड किड्स लर्निंग गार्डन स्कूल में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिल्ली की अनाज मंडी में हुई आगजनी सहित हैदराबाद व उन्नाव कांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर भगवान से प्रार्थना की। डायरेक्टर नीलम तोमर ने कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। इसके अलावा बच्चों ने दिल्ली में हुई आगजनी की घटना में मारे गए मजदूरों के परिवारों के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की। इस दौरान अरुणा शर्मा, अंजली जैन, मीनाक्षी, जैनब, हबीबा, परी, शुभ राठी, हमजा, वेदांत शर्मा, अनन्या शर्मा, अक्षित गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें