बिनौली के प्रार्थमिक विद्यालय नंबर एक में विद्यार्थियों को सम्मानित करते सीएचसी अधीक्षक डॉ. अम
- फोटो : mathura
बिनौली। प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक में दस दिवसीय ग्रीष्म कालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला का समापन किया गया। वहां बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय में समापन पर बच्चों ने रामायण संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई और इसकी जानकारी दी। बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला बच्चों की सोच को नया आयाम देती हैं। रामायण जैसे ग्रंथों को कला के माध्यम से समझाना एक अत्यंत प्रभावी शैक्षिक प्रयास हैं। उन्होंने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, प्रशिक्षिका रेनू पंवार, आसिबा, विनय कुमार, मीनू, ममता, संगीता, दिव्य रचना आदि मौजूद रहे।