बागपत/अमीनगर सराय/बिनौली/दोघट। आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने रविवार को जिले में कई जगहों पर पथ संचलन निकाला। जिनपर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। बागपत में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए।
शहर के मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। जहां से बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू किया। वह राष्ट्र वंदना चौक से होते हुए होलिका चौक, शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, कोर्ट रोड से वापस अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचे और वहां पथ संचलन संपन्न हुआ। पथ संचलन का संजय रूहेला, अंशुधर भारद्वाज, इस्लाम आदि ने स्वागत करते पुष्पवर्षा की। इस दौरान स्वयंसेवक लक्ष्मीचंद, गजेंद्र आचार्य, सुधारस चौहान, राजेश खुराना, भूपेंद्र चौहान, पप्पू वर्मा, राजू चौहान, राकेश मोहन, विवेक वत्स, हिमांशु मिगलानी, सुरजीत लखेरा, नितिन आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अमीनगर सराय कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में बाल स्वयंसेवक एकत्रित हुए। जिला संघ चालक राकेश कुमार ने बौद्धिक कराया। इसके बाद पथ संचलन मुख्य बाजारों व मोहल्ले से होता हुआ सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके पर जिला प्रचारक अरुण कुमार, वासुदेव, राहुल बरसिया, आलोक, आनंद मित्तल, लकी, नितेश, प्रवेश, अनिल शर्मा, सौरभ कंसल, टिंकू, मोहित, जोनी, प्रिंस, लकी, ध्रुव मौजूद रहे।
बिनौली में बाल स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। जिसमें गणवेशधारी बाल स्वयंसेवक कदमताल मिलाकर चलते नजर आए। जो बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कालेज से शुरू होने के बाद विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस कालेज पहुंचकर संपन्न हुआ। जिला प्रचारक अरुण कुमार ने कहा कि संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है और अनुशासन का महत्त्व बताया जाता है।
मौके पर राजीव गोस्वामी, अशोक तोमर, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव धामा, सुधीर त्यागी, अरुण धामा, अमित धामा, दीपक शर्मा, राजकुमार वर्मा, कृष्णकुमार, क्षितिज, कुलश्रेष्ट, अमित भाटिया मौजूद रहे। इसके अलावा जौहड़ी गांव में भी पथ संचलन निकाला गया। दोघट के बाडे़ वाला मंदिर से स्वयंसेवकों ने जिला संघ संचालक रामभरोसे के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला। वह मुख्य बाजार, नगर पंचायत कार्यालय के सामने से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।