छपरौली। बदरखा गांव के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इससे पूर्व कथा स्थल पर सुबह कथावाचक गौरव देव शास्त्री ने विधि विधान से पूजा कराई। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक जनवरी तक रोजाना दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। जिसमें कथावाचक गौरव देव शास्त्री ने श्रीमद्भागवत से जुड़े धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक पहलुओं का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यज्ञ प्रदीप शास्त्री व चंद्र देव शास्त्री ने संपन्न कराया। मौके पर जितेंद्र, विकास, रामबीर, हरपाल, बबलू, प्रदीप मौजूद रहे।