चांदीनगर (बागपत)। हरियाणा के सोनीपत का लक्की (7) पुत्र अमित रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल कहरका गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे वह घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर के पास से गुजर रही एलटी लाइन के तार को पकड़ लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बच्चे को किसी तरफ तारों से हटाया और नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बालैनी के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।