फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, झाड़ फूंक कराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मिलाना गांव में बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने साधु से झाड़ फूंक भी कराई, लेकिन उससे भी कुछ नहीं हुआ। झाड़फूंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मिलाना गांव निवासी मनोज परिवार के साथ मेरठ में रहता है। उसका पुत्र अमन (12) कक्षा छह का छात्र था। बताया कि अमन मंगलवार की सुबह घर पर सो रहा था। इसी समय उसे सांप ने डंस लिया। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को गांव में लेकर पहुंचे और एक साधु को बुलाकर झाड़ फूंक कराई। साधु के झाड़ फूंक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें