बुढेडा के नेहरू स्मारक इंटर कालेज में प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथि
- फोटो : BARAUT
बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में सोमवार को क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिसमें बालक वर्ग में बुढेड़ा की टीम विजेता रही।
शुभारंभ ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत राणा व गुर्जर महासभा जिला महामंत्री देवेंद्र गांवड़ी ने किया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। बालक वर्ग का उद्घाटन मुकाबला बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने सरदार पटेल इंटर कालेज बली की टीम को हराकर जीता।
सीनियर बालक वर्ग में बुढेड़ा की टीम जनता इंटर कॉलेज सूजरा की टीम को तीन अंक से हराया। बालिका वर्ग में भी बुढेड़ा की टीम ने चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज निनाना की टीम को एक अंक से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में बुढेड़ा ने निनाना को तीन अंक से हराया।
सब जूनियर बालक वर्ग में बुढेड़ा ने बली को 5 आंक से हराया। मौके पर रेफरी नरेश कुमार, मांगेराम, संगीता तोमर, मीना कुमारी, अरुण मलिक, कृष्णपाल प्रधान, प्रवीन उर्फ कालू प्रधान, संदीप चौधरी, मनोज शर्मा, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी मौजूद रहे।