फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरे की तैयारियां शुरू: 11 सितंबर को आएंगे बागपत, शहर को देंगे ये बड़ी सौगात, एक गांव का करेंगे निरीक्षण

Thu, 08 Sep 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

CM Yogi Update: सीएम योगी 11 सितंबर को बागपत आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इसके अलावा किसी एक गांव में पेयजल योजना का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को बागपत में आएंगे। यहां सबसे पहले बागपत सीएचसी में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद पेयजल योजना का निरीक्षण करने के लिए किसी एक गांव में जाएंगे। सीएम का पूरा कार्यक्रम प्रशासन के पास शुक्रवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीएम योगी के बागपत में आगमन का कार्यक्रम पिछले काफी समय से बनाया जा रहा था, लेकिन उनके अब आने का कार्यक्रम तय हुआ है। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। अधिकारियों को बता दिया है कि सीएम 11 सितंबर को दोपहर में बागपत आएंगे। वह सबसे पहले बागपत सीएचसी में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करेंगे। जिससे लोग ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा समेत अन्य काफी जांच खुद कर सकेंगे। 

इसके साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक भी डेली कंसलटेंसी के माध्यम से सीधे हेल्थ एटीएम से जुड़े रहेंगे। बीमारी के हिसाब से डाइट चार्ट, मेंटल स्ट्रेस कम करने के तरीके भी रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक बताएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाग राजपूत ने बताया कि यह हेल्थ एटीएम अभी केवल बागपत सीएचसी में लगाया जाएगा। इसके बाद किसी एक गांव में जाकर जल परियोजना की स्थिति का जायजा लेंगे तो अन्य कई प्रोजेक्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें