बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में चल रही योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। विद्यालयों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री आठवीं तक के बच्चों को यूनिफोर्म, जूता और बैग की धनराशि, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चल रही योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य ओर प्रबंधकों को बच्चों को कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाने के फोटोग्राफ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।