फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जांच करने पहुंचे चीफ व एसई, कर्मचारियों को लगाई फटकार

Fri, 10 May 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आजाद नगर काॅलोनी मेंं खेल रहे बच्चों के बराबर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता नगर में पहुंचे। जहां पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित एसडीओ समेत जेई व अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान चीफ ने एसई को जांच कर प्रकरण में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह आजाद काॅलोनी में खेल रहे पांच बच्चों के पास में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि बच्चों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान तकरीबन आधा घंटे लाइन में करंट दौड़ता रहा, जिसकी सूचना लोगों ने ऊर्जा निगम को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरठ से ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता राघवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता केपी खान जांच करने पहुंचे। जांच में संबंधित सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई। जिस पर मुख्य अभियंता ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और एसई को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान चीफ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए व 33, 11 केवीए बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। जहां में जानकारी मिली कि बिजलीघर पर रखी मशीनों की बैटरी खराब होने की वजह से लाइन नहीं कट पाई थी। इसके बाद चीफ एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर भी निरीक्षण के लिए पहुंचे।



वर्जन-

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने के मामले में जांच करने के लिए गया था, प्राथमिक जांच में सहायक अभियंता व अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है। यह काफी गंभीर मामला है, इसलिए एसई को जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है- राघवेेन्द्र सिंह मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें