फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककौर की टीम को हराकर छुर क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में चल रही दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर ककौर टीम को हराकर छुर क्लब विजेता बना। विजेता टीम को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी व नगदी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर आयोजित मैच का उद्घाटन रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ककौर व छुर क्लब के बीच हुआ। इसमें छुर क्लब ने ककौर को 15-12 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अरुण तोमर बॉबी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बलवान सिंह, पवन कुमार, जितेंद्र तोमर, प्रताप सिंह, पवन कुमार, कुलदीप तोमर, मित्रपाल सिंह, सचिन तोमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें