छात्रा को अगवा करने का आरोप
बिनौली। क्षेत्र के एक गांव से कक्षा पांच की छात्रा को अगवा कर लिया। छात्रा के पिता ने थाने पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव की कक्षा 5 की छात्रा शनिवार को घर से गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गई थी। लेकिन वह स्कूल नही पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। परिजनों को गांव के ही एक युवक के साथ छात्रा को देखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ अगवा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।