फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कलक्ट्रेट में रालोद का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कलक्ट्रेट में रालोद का धरना
विज्ञापन

बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर रालोद कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने कहा गन्ना किसान परेशान है। अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया, जो किसानों के साथ अन्याय है। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि गन्ना मिलें चला दी, लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया, जो किसानों के साथ अन्याय है। बागपत शुगर मिल की पेराई क्षमता कम है। इससे किसानों का गन्ना समय पर नहीं पेराई नहीं हो पाता है। किसान का पेड़ी गन्ना समय पर न कटने से अच्छी पैदावार नहीं देता है। गर्मियों में मिल चलाना भी घाटे का सौदा है। गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। नियमानुसार किसानों का विलंब से भुगतान होने पर ब्याज भी नहीं दिया जाता है। सभी समस्याएं गंभीर है। इसी को लेकर सोमवार को रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें