फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में चलाया चेकिंग अभियान, दस नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले में मिठाई की दुकानों पर चेकिंग कर दूध, पनीर व चाप के दस नमूने लिए। निरीक्षण में खेकड़ा में मलाई चाप की दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 14 हजार नमूने संग्रहीत करने के निर्देश दिए हैं। बागपत को सौ नमूनों का लक्ष्य मिला है। विभाग की ओर से अब तक दूध, मावा, खोया के 20 नमूने लिए जा चुके हैं।
शुक्रवार को खाद्य सामग्री की दुकानों पर टीम ने निरीक्षण कर दस नमूने लिए। टीम ने वीर जी मलाई चाप के यहां से पनीर, ज्योति डेरी, पप्पू पनीर, गोलू पनीर वाला, भगवान जी स्वीट्स, कुजीन रेस्टोरेंट, रॉयल रेस्टोरेंट रमाला, सलमान खेकड़ा के यहां से दूध, खोया व चाप के लिए नमूने लिए गए। निरीक्षण में वीर जी मलाई चाप के यहां गंदगी मिलने पर उसे नोटिस जारी कर सफाई कराने के निर्देश दिए। टीम में रमेश चंद, महिपाल सिंह, नेहा चौधरी, अंकिता श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें