बड़ौत। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को सीएचसी में चार प्रसूताओं को बेटियां पैदा हुई। बेटियों के पैदा होने पर सीएचसी अधीक्षक व अन्य चिकित्सकों ने प्रसूताओं को बधाई देकर पौधे भेंट किए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि देर शाम अलग-अलग गांव से आईं चार गर्भवतियों को अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती किया गया। गर्भवतियों में रोमा पत्नी अमर निवासी वाजिदपुर, मोनिका पत्नी संदीप निवासी रमेश नगर बड़ौत, रिंकी पत्नी सरवेंद्र निवासी मलकपुर व फामिदा पत्नी तासीम निवासी औढ़ापुर थीं। इन्होंने शुक्रवार तड़के अलग-अलग समय में बेटियाें को जन्म दिया। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ विजय कुमार, डॉ अमित राठी व डॉ राजकिशोर व अन्य महिला चिकित्सकों ने महिलाओं को पौधे भेंट कर बधाई दी। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री सुकन्या मंगला योजना के तहत तीन महिलाओं जिन्हें पहली लड़की पैदा हुई है उनसे फार्म भरवाएं।