फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा खाप ने दाहा में संभाला मोर्चा, कृषि कानून वापस नहीं तो सरकार से दो-दो हाथ

विज्ञापन
दाहा गांव में आयोजित पंचायत में भाग लेते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

- किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो बुढ़ाना हाईवे जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान
दोघट (बागपत)। कृषि कानून के विरोध में चौगामा खाप ने दाहा गांव के बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। खाप चौधरी कृषिपाल राणा ने एलान किया कि आंदोलन जारी रहेगा। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। कृषि कानून को अन्नदाता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
चौगामा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा के नेतृत्व में खाप के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर दाहा गांव में बस अड्डे पर पहुंचे और कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में देश का अन्नदाता सड़कों पर है और सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों पर जबरन कानून थोपा जा रहा है। इसे किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। खाप के चौधरी कृषिपाल राणा ने कहा कि पूरी खाप ताकत लगाकर विरोध करेगी। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे। डीएम के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। धरनास्थल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। तेजवीर, इंद्रपाल, धर्मपाल, राजीव प्रधान, मास्टर आनंद छिल्लर, मिथुन, वंश छिल्लर, अजय उर्फ चीकू, डॉ विनोद राणा, मास्टर सुखबीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, बिजेंद्र राणा, बृजपाल, तेजपाल सिंह, हरपाल आर्य, कृष्ण पाल प्रधान, सुशील प्रधान, सत्यपाल राणा, पप्पू, गुल्लू राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाहा पहुंचा किसानों का काफिला
दोघट। धरनास्थल पर चौगामा क्षेत्र के हर गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर किसान पहुंचे। भड़ल, निरपुड़ा, धनौरा टीकरी, तवेलागढ़ी, गैड़बरा, दाहा, गढ़ी कांगरान समेत अन्य गांव से सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसान धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें