फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा को हराकर चौधरी केहर सिंह क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे तृतीय प्रमेंद्र मेमोरियल ऑल इंडिया बास्केटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इसमें चौधरी केहर सिंह क्लब टीम विजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबला चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और जीएमडी नोएडा के बीच हुआ। जिसमें चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब की टीम ने 88/69 के अंतर से जीएमडी नोएडा को हराकर खिताब जीता। इससे पूर्व मुकाबलों में नोएडा की टीम ने पानीपत की टीम को 61/56 से और केहर सिंह बास्केटबाल क्लब की टीम ने रोहतक की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 59/53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें