फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होगा चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय, प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय को डिजिटल किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुस्तकालय के जीर्णोद्धार करने के लिए प्रबंध समिति की बैठक मेें निर्णय लिया गया। पुस्तकालय डिजिटल होने से ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान ट्रस्ट के चेयरमैन चौधरी जयंत सिंह का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय के माध्यम से गांव और देहात के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है। पुस्तकालय को डिजिटल कर अन्य शोध क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा। पुस्तकालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार परक और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अगली बैठक में पुस्तकालय को डिजिटल बनाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में किसान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा, विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञान चौधरी, आरजी कॉलेज मेरठ की प्राचार्या निवेदिता मलिक, राजकीय महाविद्यालय छपरौली के प्राचार्य डॉ. प्रतीत कुमार, एडवोकेट लुकमान तोमर, दीपक खोखर, इरफान मौजूद थे।
विज्ञापन

किसानों के सच्चे हितैषी थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
बागपत। रालोद कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री बनने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय और किसानों व मजदूरों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड योजना शुरू की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के हित के लिए जमींदार उल्लमूलन, चकबंदी, मंडी समिति एक्ट बनाए थे। मौके पर ओमबीर ढाका, ओमबीर तोमर, अमित जैन, कृष्णपाल, कर्ण सिंह, नरेश प्रधान, देवेंद्र गठीना, अमित, योगेंद्र, अकरम पठान, गंगाराम, चौधरी कलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें