इरशाद हत्याकांड में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल पर आरोप तय
बागपत। किरठल गांव के इरशाद हत्याकांड में आंबेडकरनगर जेल में बंद धर्मेंद्र किरठल की कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी हुई। जिसमें न्यायालय ने धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ आरोप तय किए।
जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 को किरठल गांव में इरशाद की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के परिजनों ने धर्मेंद्र किरठल समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। धर्मेंद्र किरठल को नोएडा एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था जो अब आंबेडकरनगर जेल में बंद है। बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र किरठल की कोर्ट में पेशी कराई गई और न्यायालय में आरोप तय किए गए।