-जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए आरोग्य मेलों में 852 मरीजों के पहुंचने पर उपचार किया गया
फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम के बदलाव के कारण बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुखाम व बुखार के पहुंचने पर जांच कराई। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान, दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 24 चिकित्सकों और 80 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। आरोग्य मेले में 852 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इसमें 432 पुरुष, 331 महिला व 89 बच्चों की जांच हुई। बुखार के 55 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा कई दिन से बुखार होने पर आठ मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। लीवर में परेशानी होने पर आठ मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इसके अलावा पेट की बीमारी के 55 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। सांस रोग के 54, उच्च रक्तचाप के 16 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 77 व शुगर के 67 मरीज पहुंचे। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।