फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महायोजना 2031 में हुआ बदलाव, अब लगाई जाएगी मुहर, अटके हुए हैं कई बड़े नक्शे

Wed, 23 Aug 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत महायोजना का ड्राफ्ट एक साल पहले बनने के बाद से मुहर नहीं लग सकी। खामियां दूर करने के लिए बदलाव किया जा रहा था। इस कारण कई बड़े नक्शे अटके हुए हैं। अब 30 अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
2031 का महायोजना का नक्शा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में पिछले एक साल से बदलाव के भंवर में फंसी विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में बदलाव हो गया है। अब उसपर 30 अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुहर लग सकती है। क्योंकि महायोजना पर अंतिम मुहर नहीं लगने के कारण बड़े नक्शे अटके हुए हैं।

विज्ञापन


बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में खाका तैयार किया था। इसमें कलक्ट्रेट के सामने व्यावसायिक व इकॉनमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है।
 

Trending Videos

बागपत में टटीरी की तरफ आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है तो बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के मेरठ व मुजफ्फरनगर रोड वाले चौराहों के पास सबसे ज्यादा विकास कराने की योजना है।

इनके अलावा खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थी, जिनपर तभी सुनवाई करके निस्तारण कर दिया था। उसके बाद भी महायोजना फाइलों में दबी रही।

अब दोबारा से मामला उठा तो आपत्तियों पर पिछले महीने ही दोबारा सुनवाई हुई। उन आपत्तियों में जिस तरह की खामियां महायोजना में निकलकर आई है, उनके आधार पर महायोजना में बदलाव कर दिया गया है। इस तरह बदलाव के बाद महायोजना का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और उसको मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 30 अगस्त को होने वाली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

महायोजना में इस तरह बदलाव हुआ
जिन जगहों पर घर बनाकर लोग रहने लगे है, वहां महायोजना 2031 में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित कर दिया गया था। इसके साथ ही आपत्तियां मिली थी कि डूंडाहेड़ा के पास हाईवे किनारे की सुविधाएं और सांकरौद में लॉजिस्टिक पार्क की जगह में बदलाव किया जाए। क्योंकि इन सभी को वहां कोई औचित्य नहीं है। यह सभी बदलाव महायोजना में कर दिए गए है।

महायोजना में आपत्तियों के आधार पर बदलाव कर दिया गया है। अब मेरठ में 30 अगस्त को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। यह उम्मीद है कि उसमें महायोजना पर मुहर लग सकती है। उसके बाद नक्शे पास करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। - पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें