बिनौली। किसान नेता राजेन्द्र सिंह व भाकियू नेता विपिन बालियान के संयुक्त नेतृत्व में बरनावा से होते हुए दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को बरनावा चौकी पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इससे क्षुब्ध गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, बरनावा पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा किसानों को रोके जाने की सूचना पर बिनौली, दादरी, जिवाना, रंछाड, सिरसली आदि गांव के किसान भी मौके पर पहुंचे गए और धरने पर बैठ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर शांत किया। किसानों ने बताया कि रविवार को बरनावा पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ पंचायत होगी। किसान अपनी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं पर छोड़ कर अपने गांवों को लौट गए।