फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, नशीली दवाइयां मिलीं

विज्ञापन
बड़ौत में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा स्टोर पर लगाई गई सील।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, नशीली दवाइयां मिलीं
विज्ञापन

-अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद बड़ौत में मारा गया छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस कारण कई मेडिकल स्टोरों पर ताला लगाकर संचालक भाग गए। कोतवाली पुलिस को बुलवाकर एक मेडिकल स्टोर खोलकर जांच की तो वहां कई प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं। चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल स्टोर सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के छापे में मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम समेत अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं। चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि इस प्रकरण में 12 आरोपियों से पूछताछ की गई। जिन्होंने बड़ौत के मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य शहरों में सप्लाई करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी पानीपत पुलिस यहां छापा मारकर दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। उस समय भी नशीली दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। इस तरह दोबारा कार्रवाई होने से साफ हो गया कि यहां से दोबारा नशे का कारोबार शुरू हो गया है।

बड़ौत में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा स्टोर पर लगाई गई सील।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें