खेकड़ा। जिले में 12 से 16 जुलाई तक बारिश के आसार है।
मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि 13 जुलाई को मध्यम तीव्रता की हवा चलेगी। किसानों को फसलों के बचाव के लिए सलाह दी जाती है कि बारिश के चलते मक्के के खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाकर रखे। गन्ने, चारे, धान और सब्जियों आदि सभी फसलों में अभी सिंचाई न करे। बारिश के समय बादल गर्जन के समय खिडकियां, दरवाजे बन्द कर मकान के अंदर रहे। ऐसे में यात्रा नहीं करनी चाहिए। बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाओं से बचने के लिए खेतों में कार्य नहीं करना चाहिए। संवाद