बड़ौत। जनपद में बदहाल हुई बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता दीपक शर्मा लखनऊ पहुंचकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले। उन्होेंने बताया कि इस समय जनपद में बिजली व्यवस्था खराब है। आए दिन फाल्ट हो जाने से कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद पड़ी रहती है। बार-बार फोन करने के बाद भी संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता उपभोक्ताओं के फोन तक रिसीव नहीं करते। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2008 में एसई द्वारा केवल बागपत जनपद में विद्युत पावर बढ़ाए जाने की शिकायत की और बढ़ी गई विद्युत दरों को तत्काल प्रभाव से वापस किए जाने की मांग की। संवाद