खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया।
बीती 20 अक्तूबर रात मोहल्ला रामपुर में रेलवे रोड पर कोतवाली और बाजार पुलिस चौकी के बीच स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर से चोर ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, लाउडस्पीकर और दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने शनिवार को तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे एम्लीफायर और बैटरी बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार निवासी वसीम, राहुल और छोटू हैं। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है।