दोघट। ग्राम गढ़ी कांगरान निवासी निशानेबाज वरुण ने मिस्र में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप की एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता।
मिस्र के कायरो शहर में 12 अक्तूबर से चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़ी कांगरान के शूटर वरुण तोमर ने प्रतिभाग किया। जिसमें वरुण तोमर ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड पदक जीता। इसके अतिरिक्त सागर दांगी ने रजत पदक जीता। वरुण के पिता विशेष चौधरी ने बताया कि वरुण बंगलुरु में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुका है। उनका फुफेरा भाई सौरभ चौधरी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुका है।