फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। घर में घुसकर जानलेवा हमला और छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व करबला बस्ती के रहने वाले अबरार के घर पर घुसकर पड़ोसी अब्बास ने परिजनों संग मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया था। जिसमें अबरार, उसकी पत्नी शबनम पुत्र अनस और पुत्री शहजादी घायल हो गए थे। अबरार को गंभीर चोट आई थी। आरोप है कि हमलावरों ने शबनम के साथ छेड़छाड़ भी की थी। शबनम ने थाने में अब्बास के परिवार की दो महिलाओं सहित छह लोगों को नामजद कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि रविवार को आरोपी अब्बास का जानलेवा हमले और छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें