अमीनगर सराय में मेधावियों को सम्मानित करते चेयरमैन डॉ.मांगेराम यादव
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। नगर पंचायत चेयरमैन ने बुधवार को अमेरिका में सम्मानित होने वाले वैज्ञानिक व अन्य मेधावियों को सम्मानित किया।
नगर पंचायत में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने अमेरिका में सम्मान पाने वाले युवा वैज्ञानिक नीलेश पांडेय, नीट की मेधावी वंशिका गर्ग व इंटरमीडिएट में जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने वाले हर्ष पाराशर को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यहां युवाओं को मेधावियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जगन्नाथ पांडेय, अनिल शर्मा, पवन गोयल, आलोक गर्ग, विजयपाल शर्मा, मनोज शर्मा, सौरव कंसल, सतेंद्र शर्मा, इखलाक समेत अन्य मौजूद रहे।