फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाऊस के पास से बाइक व एक कुंतल लोहा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप चोरों ने एक बाइक व दुकान के बाहर रखा एक कुंतल लोहा चोरी कर लिया। जिसमें पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप स्थित कॉलोनी निवासी सुरजीत ने कोतवाली में बताया कि उन्होंने बीती 24 अक्तूबर की रात बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक और करीब 50 किलो लोहे का जाल चोरी कर लिया। इसके अतिरिक्त पड़ोसी बॉडीमेकर मईनू की दुकान के बाहर रखा करीब 70 किलो लोहे का जाल चोरी कर ले गए। उधर, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें