फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पर तथ्य छुपाकर चुनाव लडने का आरोप, डीएम व सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका परिषद बागपत के चेयरमैन राजुद्दीन पर पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद भी तथ्य छुपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है। पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता संजय प्रजापति ने इसकी शिकायत डीएम को देते हुए चेयरमैन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उधर, चेयरमैन ने मुकदमा पहले ही खत्म होने के कारण चुनाव के शपथ पत्र में जानकारी नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता संजय प्रजापति ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चेयरमैन राजुद्दीन पर 10 नवंबर 1997 को हत्या व साजिश रचने की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि उस मुकदमे में आरोप पत्र भी कोर्ट में भेजा गया था। मगर, चेयरमैन ने वर्ष 2017 में चुनाव के लिए नामांकन करते हुए दिए गए शपथ पत्र में खुद पर दर्ज हो चुके इस मुकदमे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जबकि शपथ पत्र पहले दर्ज हो चुके मुकदमे संबंधी जानकारी देनी थी। इस तरह से चेयरमैन ने तथ्यों को छुपाते हुए धोखाधड़ी करके झूठा शपथ पत्र देकर चुनाव लड़ा है। इस मामले में चेयरमैन राजुद्दीन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। डीएम राजकमल यादव ने मामले में जांच शुरू कराई है। उधर, इस शिकायत को पीएम, सीएम व नगर निकाय मंत्री के पास भी भेजा गया है।
केस खत्म होने के कारण जानकारी नहीं दी
चेयरमैन राजुद्दीन का कहना है कि मुझ पर मुकदमा जरूर दर्ज हुआ था, लेकिन यह मामला पहले ही खत्म हो चुका था। इसलिए ही मैने शपथ पत्र में इसकी जानकारी नहीं दी। अगर कोई शिकायत की गई है तो उसकी जांच हो जाएगी। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें