फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्किल रेट एक जुलाई से बढ़ेंगे, एक सप्ताह की मिली लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सर्किल रेट अब एक जुलाई से बढ़ाए जाएंगे। हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य संस्थान के लिए जमीनों के चल रहे बैनामों और उप निबंधक कार्यालयों में ज्यादा बैनामे होने के कारण समय बढ़ाया गया। इस तरह लोगों को एक सप्ताह के लिए राहत मिल गई है।
विज्ञापन

यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह आसमान पर पहुंच गए, मगर सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए थे। इसको देखते हुए ही बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तीनों तहसील क्षेत्रों के नए सर्किल रेट की सूची एक महीने पहले जारी की गई। इसमें बागपत में राष्ट्र वंदना चौक के आसपास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों का सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड चौक के आसपास और गांधी व नेहरू रोड पर सबसे ज्यादा तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। इस तरह खेकड़ा में पाठशाला चौक व पाठशाला मार्ग के पास 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा है। इनकी सूची जारी करके आपत्तियां मांगी गईं और 69 आपत्तियां मिलने पर उनका निस्तारण कर दिया गया। नए सर्किल रेट एक जून से लागू करने के आदेश दिए गए गए थे, मगर इसको लागू करने के लिए धीरे-धीरे समय खींचा जा रहा है और अब तय कर लिया गया है कि इसको एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
हरियाखेड़ा की जमीन व बैनामों के लिए बढ़ी भीड़ है कारण
हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए किसानों से जमीनों के बैनामे कराए जा रहे हैं। वहां करीब सवा सौ किसानों के बैनामे हो चुके हैं और कुछ किसानों के बैनामे बाकी हैं। इसको देखते हुए तेजी से बैनामों को कराया जा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी बैनामों को एक सप्ताह के अंदर करा लिया जाएगा। इसके अलावा सर्किल रेट बढ़ने के प्रस्ताव के बाद उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे कराने वालों की भीड़ बढ़ी है। इन दोनों कारणों को देखते हुए एक सप्ताह तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाते हुए राहत देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


सर्किल रेट बढ़ाने की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। किस जगह कितना सर्किल रेट बढ़ाया जाना है, यह भी तय हो गया है। एक जुलाई से इसको लागू कर दिया जाएगा। लोगों को एक सप्ताह के लिए राहत दी गई है। अस्मिता लाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें