फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आचार्य ज्ञान सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया

Sun, 27 Apr 2025 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-चातुर्मास के लिए अंतसमति माता के चरणों में श्रीफल भेंट किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को आचार्य ज्ञान सागर महाराज का दीक्षा दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की नित्य नियम पूजा की। इसके बाद अभिषेक व शांति धारा करके कार्यक्रम शुरु हुआ।
श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा कर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर दिल्ली चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर में पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान अंतसमति माता की पूजा की। फिर आगामी चातुर्मास के लिए अंतसमति माता चरणों में श्रीफल भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु सुमेर जैन ने बताया कि खेकड़ा जैन समाज की तरफ से आगामी चातुर्मास के लिए अंतसमति माता के चरणाें में श्रीफल भेंट कर किया गया। इस मौके पर जिनेश जैन, नितिन जैन, राजेश जैन, संयम जैन, नीतू जैन, कमलेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें