बागपत/ चांदीनगर। जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। जगह-जगह पूजा की गई। विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि अंगीरा ने अथर्ववेद की रचना की, जिसका उपवेद अर्थवेद शिल्प शास्त्र है, जिसमें सारे शिल्प- विज्ञान का वर्णन किया गया है। इसी वंश में ऋषि विश्वकर्मा हुए, जिन्होंने मानव कल्याण और भूमंडल की रचना को शिल्प विज्ञान के आविष्कार किए। इस दौरान आचार्य मनोज कुमार, यजमान सतपाल विश्वकर्मा, हरि सिंह विश्वकर्मा पूर्व नायब तहसीलदार, विनोद विश्वकर्मा, रूपचंद विश्वकर्मा, सुंदर विश्वकर्मा, एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर, चांदीनगर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रटौल बिजलीघर पर पूजन कार्यक्रम हुआ। पूजन एक्सईएन महेश चंद ने किया। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जेई विनय कुमार शर्मा, बिजेंद्र, लियाकत, सुशील व सुभाष मौजूद रहे।