राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपल्क्षय में
गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने राष्ट्रपिता के आत्मनिर्भर भारत बनने के सिद्धांत पर बल दिया।
कहा कि आत्मनिर्भरता से अस्तित्व को बचाया जा सकता है। राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के जीवन दर्शन को जीवन में अपनाकर एवं बच्चों को उनके सिद्धांतों से परिचित कराकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। प्रवक्ता जगत सिंह कहा कि देश के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हुए राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे है और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का संचालन कर चुके है। सुशील कुमार, डॉ वारिज पांडेय, अनुपमा, सीमा तोमर, पूजा रानी, गुरदास सिंह मौजूद रहे।