फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे से मनाएं त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक करते डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने धर्मगुरुओं से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा व ईद-ए-मिलाद बारावफात पर्व मनाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि नकली मावे की मिठाई बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा ओर कार्यक्रम से पहले अनुमति लेना जरूरी है। इस दौरान एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी मनीष कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
शिविर में बंदियों को विधिक जानकारी दी
बागपत। जिला कारागार में एचआईवी एड्स के संबंध में सीएनओ के सहयोग से बंदियों का टेस्ट किया गया। साथ ही जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. जावेद खान ने बंदियों को एचआईवी के बारे में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भगत सिंह ने लोक अदालत, विधिक सहायता प्राप्त करने, जेल से अपील करने और कानूनी सहायता लेने के बारे में बताया। शिविर में जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा, जेलर, आकाश शर्मा व डाक्टरों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें