बागपत। पुराने कस्बे के बागेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को रामलीला मंचन के लिए झंडा पूजन किया। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा।
बागेश्वर शिव मंदिर में श्री आदर्श रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने विधि विधान से पूजा की और फिर झंडा पूजन किया। संरक्षक राकेश कुमार गर्ग, मास्टर कर्मवीर चौहान, अध्यक्ष यशवीर उर्फ पिंटू चौहान ने बताया कि हर साल की तरह धूमधाम से रामलीला मंचन किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से रामलीला मंचन में पहुंचने की अपील की। इस दौरान रामलीला विजय विजयदशमी पर्व के डायरेक्टर व अध्यक्ष युद्धवीर चौहान, अजय चौहान, जितेंद्र धामा समेत मौजूद रहे।