बागपत। राजपूत विकास समिति की ओर से सरिता गार्डन में होली मिलन समारोह मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा देश के लिए अग्रणी रहकर कार्य किया है। इसलिए समाज के लोगों को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे अन्य कोई आहत हो।
उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को संस्कारित करना चाहिए, जिससे वह कोई गलत कार्य नहीं करें। अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि होली सद्भावना का त्योहार है और सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकता का प्रयास करना चाहिए।
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि होली का त्योहार शांति के साथ मनाया जाए और युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। क्योंकि उससे हादसे व अप्रिय घटनाएं होती हैं। राकेश आर्य और उनके भाई प्रवेश आर्य ने होली के गीत गाकर मनोरंजन किया। अजयवीर सिंह, रमेश कुशवाहा, पवन मैनेजर, सुखबीर सिंह गठीना ने भी संबोधन किया।
संचालन पूर्व प्रधानाचार्य जनक सिंह सोम ने किया। इस दौरान प्रताप सिंह प्रधान, राजकुमार चौहान, अनिल चौहान, सुदेश चौहान, विकास चौहान, दिनेश प्रधान, प्रधानाचार्य अमित चौहान, आनंद सिंह, शेखर चौहान, श्रीनिवास, सतीश, उदयवीर सिंह मौजूद रहे।
आपसी मनमुटाव को दूर करें, प्रेम-भावना से खेलें होली
बड़ौत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें आपसी मनमुटाव को दूर कर प्रेम-भावना से होली खेलने का आह्वान किया गया। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रालोद नेता, व्यापारी नेता अरुण तोमर उर्फ बोबी, रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों का लोकगीतों के माध्यम से गायक धर्मेन्द्र हिलवाड़ी ने मनोरंजन किया।