फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: थप्पड़ मारने पर की थी सर्वेश की हत्या

Mon, 06 Mar 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद कार व असलाह
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव के सर्वेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक किशोर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन माह पहले सर्वेश ने एक किशोर को थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए किशोर के दोस्तों ने सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि तीन माह पहले सर्वेश की गांव के ही एक किशोर के साथ बाइक से हॉर्न हटाने को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद किशोर ने मारपीट का बदला लेने के लिए साथी नितेश उर्फ निक्की व सूरज के साथ सर्वेश को मारने की साजिश रची थी।
28 फरवरी को निक्की की कार लेकर सर्वेश के घर पहुंचे और उसको आवाज लगाई, जैसे ही सर्वेश ने दरवाजा खोला तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए और हत्या में प्रयुक्त तमंचा दिनेश, विक्की, सोनू, सागर को छिपाने के लिए दे दिया था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें