फोटो संख्या 4
बिनौली। मुख्य विकास अधिकारी बागपत एमएल व्यास ने जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पहुंचकर प्रशिक्षु शूटरों की हौसला अफजाई कर मनोबल बढ़ाया।
सीडीओ बागपत एमएल व्यास रविवार को जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पहुचे। वहां उन्होंने शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह व खेलो इंडिया कोच महबूब पठान से दस मीटर एयर पिस्टल व 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल का प्रशिक्षण प्राप्त कर शूटिंग की बारीकियां सीखीं। इस दौरान उन्होंने रेंज पर नार्थ जोन शूटिंग चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे प्रशिक्षु शूटर आशु, आस्था, दक्ष, अर्जुन, कनिष्क, देव, ईशा, डोली, नमन को महनत से तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने डॉ. राजपाल सिंह द्वारा ग्रामीण आंचल में शूटिंग के लिए बच्चों को तराशने के कार्य की सराहना की।