फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में सीबीएसई की शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल में सीबीएसई की शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियांन स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड की ओर से खेल-खेल में गणित विषय पर दो दिवसीय शिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं को दैनिक जीवन में गणित, गणित प्रबंधन, गणित का इतिहास, गणितीय मनोरंजन आदि विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने किया। इसमें जनपद के करीब 35 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सीबीएसई दिल्ली से आई प्रशिक्षका ईशिता मुखर्जी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रुपों में विभाजित कर बेहतर कक्षा प्रबंधन के गुर बताए। इस दौरान व्यावहारिक कार्य प्रणाली, व्यावहारिक दृष्टिकोण, क्लास रूम प्रोफाइल गणित के इतिहास व गणित को मनोरंजन तरीके से पढ़ाने के तरीके आदि बताए। उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने कहा कि बच्चों का विकास तभी संभव है जब शिक्षक अपने प्रबंधन के जरिए छात्र-छात्राओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करें। प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि बदलते परिवेश में खेल-खेल में बच्चों को तकनीकों की जानकारी देनी होगी। कार्यशाला में विपुल गौड़, चेतना बंसल, नरेंद्र सिंह, उधम सिंह राणा, अश्वनी ग्रोवर, सचिन कुमार, उपवन सोलंकी, दीपक भारद्वाज, अंकुर, रोहित, अजय कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें