बागपत। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले महीने शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वर्ष 2019 में 11 परीक्षा केंद्र थे। एक सेंटर हटाया गया है। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल की जगह सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए दस केंद्र जिले में बनाए गए हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत, विद्याभवन पब्लिक स्कूल खेकड़ा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, वनस्थली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड बड़ौत, गुरुकुल विद्यापीठ पाठशाला रोड खेकड़ा, कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड बागपत, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मलकपुर बड़ौत, लॉर्ड महावीरा एकेडमी गुराना रोड बड़ौत और माउंट लिट्रा जी स्कूल बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
आठ हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
बागपत। बोर्ड परीक्षा में इस बार आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दसवीं की परीक्षा में साढे़ चार हजार और 12वीं की परीक्षा में साढे़ तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।