बालैनी। पाबंदी के बावजूद दत्तनगर में युवक पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएम राजकमल यादव ने जिले में अवैध पटाखे न बेचने और पाबंदी के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को पाबंदी के बावजूद दत्तनगर के नदीम पुत्र मईनुद्दीन पटाखे बेच रह था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवक से 42 किग्रा विस्फोटक और नौ हजार रुपये बरामद किए है। संवाद