फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर गुफा वाले बाबा मंदिर और चकबंदी देवता पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बालैनी। नेशनल हाईवे पर गुफा वाले बाबा मंदिर और दत्तनगर के चकबंदी देवता पर दीपावली पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिरों में सूबे के अतिरिक्त हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगीं। भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस ने कई जगह से रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया। मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने चकबंदी देवता पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
दीपावली पर सरूरपुर कलां गांव के समीप गुफा वाले मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। यहां कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दीपावली पर मंदिर में भीड़ अधिक बढ़ जाती है। सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और दीप जलाकर सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

उधर, दत्तनगर में चकबंदी देवता पर भी दीपावली के त्योहार पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने चकबंदी देवता पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मेले का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। चकबंदी मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र ने बताया कि दीपावली पर रविवार व सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में चकबंदी देवता का जलाभिषेक किया।
कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
गुफा वाले बाबा मंदिर पर आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में कंट्रोल बनाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी से मंदिर और मेला परिसर में निगरानी की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मंदिर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी गश्त करते रहे।
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
बाबा गुफा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इससे रूट डायवर्ट करना पड़ा। हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से बड़ौत और बागपत से बड़ौत जाने वाले वाहनों को अमीनगर सराय से निकाला गया। बड़ौत से बागपत आने वाले वाहन सराय होते हुए बागपत भेजे गए। मंदिर पर भीड़ अधिक पहुंचने से हाईवे को वन-वे करना पड़ा। जिससे गुफा मंदिर, सिसाना गांव व बागपत बाईपास पर कई घंटे जाम लगा रहा।

बागपत के बाबा गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें