फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक से नगदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हर्ष विहार निवासी चालक संग मुबारिकपुर-रटौल मोड़ पर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली के हर्ष विहार निवासी कैब चालक से मुबारिकपुर रोड पर लुटेरों ने चाकू के बल पर नगदी और मोबाइल लूट लिया। कैब चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एसपी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

दिल्ली के हर्ष विहार निवासी तेजवीर सिंह कैब चालक है। उसने बताया कि शनिवार देर शाम वह नरेला से बुकिंग लेकर गया था। वहीं से चार लोगों ने उसकी गाड़ी सरफाबाद के लिए बुक की थी। चारों लोगों ने गाड़ी में बैठकर शराब पी। कैब मुबारिकपुर-रटौल मार्ग के समीप मोड़ पर पहुंची तो उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। गाड़ी रोकते ही गमछा उसके गले में डाल दिया। चाकू के बल पर मोबाइल और करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उसने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने रविवार सुबह तक कार्रवाई की और न ही मुकदमा दर्ज किया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने खेकड़ा पुलिस को फटकार लगाई तथा कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें