फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल वसूली पर आक्रोश, महिलाएं करेंगी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष और अखिल भारतीय यादव महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने कहा कि बालैनी टोल पर वसूली को लेकर बालैनी और आसपास के गांव के लोगों और किसानों में आक्रोश है। अगर पांच नवंबर से पूर्व बालैनी के आसपास के लोगों को टोलमुक्त नहीं किया गया तो महिलाएं महापंचायत कर इसका विरोध करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोल मेरठ-बागपत मार्ग हरियाणा के लोहारु से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक फोरलेन का बनना है, लेकिन अभी चार लेन का कार्य पूरा नहीं हुआ है और न ही मार्ग के बीच में डिवाइडर लगाया गया है। इसके बावजूद टोल वसूली की जा रही है। इस मार्ग का हिस्सा जो हरियाणा प्रदेश में पड़ता है, वहां चार लेन का हाईवे बनने के बाद ही टोल टैक्स लेना चालू किया हैं। इसके विरोध में सोमवार को बालैनी में कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता होगी। उन्होंनेे चेतावनी दी कि पांच नवंबर से पूर्व टोल की नीति और बालैनी के आसपास के लोगों को टोल से मुक्त नहीं किया गया तो महिलाओं की महापंचायत कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें