फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर उखाड़कर नगदी व दवा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ग्राम पलड़ी में मुसलम बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार देर रात बदमाश एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर नगदी समेत हजारों रुपये की दवा चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मुसलम बस स्टैंड पर दाहा गांव के सुमित राणा पुत्र नरेश का मेडिकल स्टोर है। सुमित बृहस्पतिवार देर शाम मेडिकल स्टोर बंद करके घर चला गया था। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह फोन करके जानकारी दी कि दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है। सुमित ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात किसी समय बदमाश शटर उखाड़कर दुकान से साढ़े छह हजार रुपये तथा करीब 40 हजार रुपये की दवा चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें