-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। रटौल कस्बे में दो परिवारों के बच्चों के बीच थूकने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव कराने आए बुजुर्ग जमील की मौत होने पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
रटौल कस्बे में शनिवार रात बच्चों के थूकने को लेकर नाजिम और नसीम के परिवारों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में बीच-बचाव कराने आया बुजुर्ग जमील बेहोश होकर गिर गया था, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, बुजुर्ग की मौत होने के बाद दोनों पक्षोंं के बीच झगड़ा होने पर पुलिस अलर्ट हो गई और दोनों पक्षों के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी। सीओ प्रीता सिंह ने बतया कि तहरीर मिलने पर शहजाद, गुड्डू, शाहिद, माजिद, शाकिर, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।