फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों को गोष्ठी में सब्जियों की खेती के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में खरीफ फसल अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सांकलपुट्ठी, पिलाना और रतनपुरी में खरीफ अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डा. अमित चौधरी ने किसानों को मई, जून के महीने में बैंगन, चैलाई, शिमला मिर्च, ककड़ी, लोकी, मेथी, अदरक, टमाटर, भिंडी आदि फसलों की बुआई कर लाभ उठाने की सलाह दी। अभियंत्रण विभाग के डा. गौरव शर्मा ने किसानों को गिरते भूजल स्तर के लिए फसल चक्र में बदलाव करने के बारे में जानकारी दी। डा. देव कुमार ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले तना भेदक कीट से बचाव के बारे में बताया। गोष्ठी मेंं रविंद्र त्यागी, विरेंद्र सिंह, नवाब सिंह, अनिल त्यागी, अरविंद चौधरी, कांति प्रसाद, अमन त्यागी, शबनम, सिमरन आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें