बुधवार रात्रि बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष
फोटो संख्या 4
बड़ौत। इदरीशपुर बुधवार रात बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बुधवार देर शाम इदरीशपुर गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष से नियाजु और दूसरे पक्ष से फारुख के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष से कुर्बान पुत्र नियाजु, मौजू पत्नी नियाजु, मेहराना पुत्री यासीन, मुर्दस पुत्र नियाजु, इंतजार और शाहरुख पुत्रगण यासीन शामिल हैं। दूसरे पक्ष से भूरा पुत्र इसरार, शाहरुख पुत्र नूरूदीन, फारुख पुत्र नूरूदीन आदि घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां से गांव के राशन डीलर कुर्बान, मौजू, मेहराना, फारुख को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल पक्ष से मुकीम पुत्र नियाजु की तहरीर पर इसरार, अब्दुल वाहिद, सादाब, नदीम, वसीम, मुस्तकीम, फारुख, शाहरुख, फिरोजो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। वहीं राशन डीलर कुर्बान, मेहराना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पुलिस न्यायालय में पेश कर जेल भेज देगी।